अस्वीकृति और भूमि किराया के लिए नीति
बरेका / वाराणसी द्वारा अस्वीकृत आपूर्ति पर अस्वीकृति और भूमि किराए की नीति के संबंध में सूचना
बरेका परिसर में पड़ी सभी अस्वीकृत आपूर्तियों पर संशोधित दर पर भूमि किराया प्रभार निम्नवत् है: -
दिनांक 17.01.2022 तक की गई अस्वीकृति के लिए
|
सभी विक्रेताओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 01.08.2012 से बरेका अपने परिसर में पड़ी सभी अस्वीकृत आपूर्तियों पर अस्वीकृत सामग्री के मूल्य का संशोधित दर ½% (केवल आधा प्रतिशत) प्रतिदिन अथवा रु. 10/-, जो भी अधिक हो, की दर से भूमि किराया वसूल करेगा ।
|
दिनांक 18.01.2022 के बाद की गई अस्वीकृति के लिए
|
250 किलोग्राम से कम वजन वाले प्रेषित वस्तु के लिए 0.3% प्रतिदिन तथा अधिक भारी प्रेषित वस्तु के लिए 0.2% प्रतिदिन ।
|
अत: सभी विक्रेताओं को सूचित किया जाता है कि वे अस्वीकृति के तुरंत बाद बकाया राशि और भूमि किराया का भुगतान करके बरेका परिसर में पड़ी अस्वीकृत सामग्री को उठा लें। कृपया ध्यान दें:-
1. अस्वीकृत सामग्री आपके जोखिम और लागत पर बरेका परिसर में पड़ी है; भूमि किराया की संशोधित दर लागू होगी।
2. शुल्क मुक्त समय के पश्चात समस्त मामलों में बरेका को आपूर्तिकर्ता के जोखिम और लागत पर बरेका में पड़ी सभी अस्वीकृत सामग्री को नष्ट करने के लिए अधिकृत किया गया है ।
3. प्रारंभिक और वारंटी अस्वीकृति के लिए अस्वीकृत सामग्री को उठाने हेतु अनुमत शुल्क मुक्त समय क्रमशः 21 दिन और 60 दिन है । अधिक जानकारी के लिए आप निम्नलिखित कर्मियों से संपर्क कर सकते हैं:-
क्र.सं.
|
अधिकारी का नाम
|
पद का नाम
|
मोबाइल नंबर
|
फोन नंबर।
|
1
|
श्री शिवम वर्मा
|
एसएमएम/डिपो
|
9794861722
|
0542-2644188
|
2
|
श्री आर.पी.यादव
|
सीडीएमएस/अस्वीकृति
|
9794864243
|
0542-2644361
|
3
|
श्री हरेन्द्र कुमार सिंह
|
सीडीएमएस/वारंटी
|
9794864270
|
0542-2644361
|
4. (क) प्राधिकार; प्र.मु.सा.प्र./बरेका/वाराणसी द्वारा फाइल संख्या बीएलडब्ल्यू-एस/95/2 दिनांक 28.06.2012 से जारी कार्यालय आदेश संख्या 184/2012 दिनांक 04.07.2012
(ख) प्राधिकार: प्र.मु.सा.प्र./बरेका, वाराणसी के कार्यालय द्वारा फाइल संख्या बीएलडब्ल्यू- बीएसबी0जीएसडी (आरईजे)/1/2021, दिनांक 17.01.2022 से जारी कार्यालय आदेश संख्या 006/2022 दिनांक 17.01.2022
(ग) प्राधिकार: रेल मंत्रालय/ रेलवे बोर्ड द्वारा जारी कार्यालय आदेश संख्या 2022/आरएस(जी)/779/7(3390005) दिनांक 17.10.2022
(अंकुर चंद्रा)
उ.मु.सा.प्र./डिपो
बरेका/वाराणसी
मो.9794861709